आदर्श विद्या मंदिर सुजानगढ़
(Adarsh Vidya Mandir Sujangarh)
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, विश्व के सबसे बड़े गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के रूप में 13000 से ज्यादा विद्यालयों, 13000 से अधिक संस्कार केन्द्रों एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों के रूप में अनौपचारिक शिक्षा केन्द्रों में 1.5 लाख प्रशिक्षित आचार्य/दीदी, 3 लाख शिक्षाविद् मिलकर 35 लाख विद्यार्थी भैया-बहिनों को संस्कार युक्त शिक्षा दे रहे हैं। 50 लाख से ज्यादा पूर्व छात्र समाज जीवन के हर क्षेत्र में पवित्र भाव से श्रेष्ठ नागरिक के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।